Get App

लाइव ब्लॉग

Akhilesh Nath Tripathi MARCH 30, 2025 / 5:07 PM IST

Odisha Train Accident Highlights: ओडिशा ट्रेन हादसे में 1 की मौत और 7 घायल! पटरी से उतरी बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस, 11 AC बोगियां हुई बेपटरी

Odisha Train Accident Highlights: ओडिशा के कटक जिले में रविवार (30 मार्च) को एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस की 11 डिब्बे मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडिशा ट्रेन हादसे में एक व्यक्ति की मौत और सात के घायल होने की खबर है। घायलों में से चार को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंडअस्पताल ले जाया गया हैं, जहाँ उनका इलाज चल रहा है

Odisha Train Accident Highlights: ओडिशा के कटक जिले में रविवार (30 मार्च) को एक एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे रविवार सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं ह

Odisha Train Accident Live: कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुल 11 डिब्बे पटरी से उतर गए
Odisha Train Accident Live: कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुल 11 डिब्बे पटरी से उतर गए
MARCH 30, 2025 / 4:02 PM IST

Odisha Train Accident LIVE: ओडिशा ट्रेन हादसे में 1 की मौत, 7 घायल

odishatv.in और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडिशा ट्रेन हादसे में एक व्यक्ति की मौत और सात के घायल होने की खबर है। घायलों में से चार को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंडअस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, भारतीय रेलवे की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

    MARCH 30, 2025 / 4:00 PM IST

    Odisha Train Accident Live: फंसे हुए यात्रियों उनके स्थान पर पहुंचाएगी रेलवे

    पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे 11 बजकर 54 मिनट पर मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मिश्रा ने बताया कि हेल्पलाइन स्थापित की गई है और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

      MARCH 30, 2025 / 3:45 PM IST

      Odisha Train Accident Live: रेलवे ने कहा- 'सभी यात्री सुरक्षित हैं'

      ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से से बातचीत में ट्रेन के पटरी से उतरने की पुष्टि की है। मिश्रा ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि हादसे में 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

        MARCH 30, 2025 / 3:39 PM IST

        Odisha Train Accident Live: कहां जा रही थी बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस?

        रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार (30 मार्च) की सुबह ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नेरगुंडी रेलवे सेक्शन में नेरगुंडी स्टेशन के पास एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एसएफ एक्सप्रेस (12551) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन सुबह करीब 11:54 बजे पटरी से उतर गई। यह बेंगलुरु से गुवाहाटी जा रही थी। सौभाग्य से रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

          MARCH 30, 2025 / 3:35 PM IST

          Odisha Train Accident Live: ओडिशा में 2023 में हुआ था बड़ा ट्रेन हादसा

          ओडिशा में इससे पहले साल 2023 में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। 2 जून 2023 को बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस एक लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गई थी। इस हादसे में 290 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 1100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

            MARCH 30, 2025 / 3:30 PM IST

            Odisha Train Accident Live: ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद हेल्पलाइन जारी

            #TrainAccident: भारतीय रेलवे ने घटना के संबंध में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसका नंबर 8991124238 और 8455885999 है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नेरगुंडी रेलवे सेक्शन में नेरगुंडी स्टेशन के पास 12551 नंबर की बैंगलोर-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 AC डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।

              MARCH 30, 2025 / 3:15 PM IST

              Odisha Train Accident Live: ओडिशा में ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनों का रूट बदला

              ओडिशा में रविवार (30 मार्च) को एक बार फिर से बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। राज्य के कटक जिले में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतर गईं। अधिकारियों को अभी तक पटरी से उतरने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पटरी से उतरने के कारण कई ट्रेनों का रूट्स बदल दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 12822 धौली एक्सप्रेस, 12875 नीलाचल एक्सप्रेस और 22606 पुरुलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस को तत्काल प्रभाव से डायवर्ट कर दिया गया।

                MARCH 30, 2025 / 3:11 PM IST

                Odisha Train Accident Live: असम से सीएम के रेलवे अधिकारियों से की बात

                ओडिशा में ट्रेन हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रेलवे के सीनियर अधिकारियों से बात की। सीएम हिमंता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी है। CMO असम ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है। हम प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करेंगे।"

                  MARCH 30, 2025 / 3:03 PM IST

                  Odisha Train Accident Live: बचाव कार्य में जुटी NDRF

                  रेलवे अधिकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि हमने राहत कार्य शुरू कर दिया है और एनडीआरएफ (केंद्रीय आपदा मोचन बल) तथा अग्निशमन सेवाओं को सूचित कर दिया है। एक राहत ट्रेन घटनास्थल पर भेजी गई है।" उन्होंने कहा, "हमारे सीनियर अधिकारी और सहायक कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।" मिश्रा ने बताया कि हेल्पलाइन स्थापित की गई है और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

                    MARCH 30, 2025 / 3:01 PM IST

                    Odisha Train Accident Live: रविवार सुबह 12 बजे हुआ हादसा

                    पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे रविवार सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

                      MARCH 30, 2025 / 2:56 PM IST

                      Odisha Train Accident Live: किसी के हताहत की खबर नहीं

                      ओडिशा के कटक जिले में रविवार (30 मार्च) को एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल, मौके पर रेलवे के सीनियर अधिकारी पहुंच गए हैं। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है। लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें https://hindi.moneycontrol.com/ के साथ।

                        MARCH 30, 2025 / 2:52 PM IST

                        Odisha Train Accident Live: ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा

                        ओडिशा में रविवार (30 मार्च) को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। कटक जिले में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी

                          MARCH 30, 2025 / 2:51 PM IST

                          मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है