Get App

Online Fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹1.21 करोड़ की ठगी! IPO और शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का दिया लालच, 300% मुनाफा देख ऐसे बढ़ी परेशानी

Online Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़े मुनाफे का लालच निवेशकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। राजधानी दिल्ली के दो सनसनीखेज मामलों में कुल 1.2 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी सामने आई है। ये घटनाएं बताती हैं कि निवेश से पहले प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता जांचना और असामान्य रिटर्न के दावों से सावधान रहना बेहद जरूरी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 9:23 AM
Online Fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹1.21 करोड़ की ठगी! IPO और शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का दिया लालच, 300% मुनाफा देख ऐसे बढ़ी परेशानी
Online Fraud: जालसाजों ने IPO, प्री-मार्केट ट्रेडिंग और शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच दिया

Online Fraud: देश की राजधानी दिल्ली में ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 1.21 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी को लेकर FIR दर्ज की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें निवेश विशेषज्ञ बनकर संपर्क करने वाले लोगों ने IPO, प्री-मार्केट ट्रेडिंग और विशेष ट्रेडिंग खातों के जरिए भारी मुनाफा कमाने का भरोसा दिया। शुरुआत में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का दावा किया गया। लेकिन बाद में रकम निकालने में परेशानी आने लगी। इसके बाद उनसे अतिरिक्त भुगतान की मांग की गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, इन मामलों में निवेशकों को रोजाना 3 से 10 फीसदी तक रिटर्न मिलने का लालच दिया गया था। पुलिस दोनों शिकायतों की अलग-अलग जांच कर रही है। यह मामला ऑनलाइन निवेश के नाम पर चलने वाले ऐसे कथित फ्रॉड की ओर इशारा करता है, जिनमें निवेशकों को ऊंचे मुनाफे का सपना दिखाकर बड़ी रकम जमा कराई जाती है।

पहला मामला: व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए निवेश का जाल

पहले मामले में पश्चिमी दिल्ली के एक निवासी ने आरोप लगाया कि उसे व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन निवेश योजना में शामिल किया गया। शिकायत के अनुसार, ग्रुप में मौजूद लोगों ने खुद को निवेश और शेयर बाजार का जानकार बताया। इस दौरान स्टॉक ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें