Get App

पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर रात भर ड्रोन और हथियारों से किए हमले, भारतीय सेना ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

India vs Pakistan News: सेना मुख्यालय के जन सूचना निदेशालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। बयान में कहा गया, "ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से नाकाम किया गया और संघर्षविराम उल्लंघनों का करारा जवाब दिया गया। भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी नापाक मंशा का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड May 09, 2025 पर 9:29 AM
पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर रात भर ड्रोन और हथियारों से किए हमले, भारतीय सेना ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब
India vs Pakistan News: पाकिस्तान की सेना ने 8 और 9 मई की दरम्यानी रात को जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया

India-Pakistan War: भारतीय सेना ने शुक्रवार को बताया कि 8 और 9 मई की दरम्यानी रात को पाकिस्तान की सेना ने भारत की पूरे पश्चिमी सीमा पर कई ड्रोन और दूसरे हथियारों का इस्तेमाल करते हुए हमले किए, जिनका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना मुख्यालय के जन सूचना निदेशालय की ओर से X (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

बयान में कहा गया, "ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से नाकाम किया गया और संघर्षविराम उल्लंघनों का करारा जवाब दिया गया। भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी नापाक मंशा का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा।"

रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि पाकिस्तान की सीमा के पास जम्मू, पठानकोट और उधमपुर जैसे उत्तरी शहरों बने सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान की ओर से निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने कहा, "काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक क्षमताओं का इस्तेमाल करके इन खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें