रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने वालों को ‘‘मुंहतोड़ जवाब’’ देना उनकी जिम्मेदारी है। रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आई है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। रक्षामंत्री ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और उनकी कार्यशैली, दृढ़ संकल्प और जिस तरह से वह ‘जोखिम उठाते’ हैं, उससे वे भली-भांति परिचित हैं।
