Pahalgam Attack: कुछ हफ्ते पहले ही खोली थी दुकान, पहलगाम हमले के दिन हो गया था गायब, NIA ने की स्थानीय से पूछताछ

केंद्रीय एजेंसी को बाकी संदिग्धों से पूछताछ के दौरान उस स्थानीय व्यक्ति के बारे में पता चला जिसने हमले के दिन अपनी दुकान नहीं खोली थी। अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "अब केंद्रीय एजेंसियों और NIA के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं और कुछ सुराग पाने के लिए उसके इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच कर रहे हैं

अपडेटेड May 04, 2025 पर 9:52 PM
Story continues below Advertisement
Pahalgam Attack: कुछ हफ्ते पहले ही खोली थी दुकान, पहलगाम हमले के दिन हो गया था गायब, NIA ने की स्थानीय से पूछताछ

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक स्थानीय व्यक्ति से पूछताछ कर रही है, जिसने आतंकवादी हमले से केवल 15 दिन पहले अपनी दुकान खोली थी और घटना के दिन से लापता था। पहलगाम आतंकी हमले की जांच के तहत NIA पहले ही कश्मीर में 100 से ज्यादा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इस हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय टट्टू चालक की मौत हो गई थी।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी को बाकी संदिग्धों से पूछताछ के दौरान उस स्थानीय व्यक्ति के बारे में पता चला जिसने हमले के दिन अपनी दुकान नहीं खोली थी। अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "अब केंद्रीय एजेंसियों और NIA के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं और कुछ सुराग पाने के लिए उसके इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच कर रहे हैं।"

केंद्रीय एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि NIA की एक टीम ने हमले के दौरान घटनास्थल पर मौजूद सभी स्थानीय लोगों की लिस्ट तैयार की है और फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है।


सूत्र ने कहा, "क्योंकि मामला NIA के पास है, इसलिए हम उन्हें मदद कर रहे हैं और सभी स्थानीय लोगों को उनके पास भेज रहे हैं।"

सूत्र ने कहा, "उन्होंने अब तक 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ की है, जिनमें टट्टू ऑपरेटर, दुकानदार, फोटोग्राफर और साहसिक खेल गतिविधियों में कार्यरत लोग शामिल हैं... उनमें से कुछ ने जांचकर्ताओं को बताया है कि उन्हें उनके उच्चारण के आधार पर या हमलावरों की ओर से उनके धर्म का पता लगाने के बाद छोड़ दिया गया था।"

इस हफ्ते की शुरुआत में, NIA ने एक जिपलाइन ऑपरेटर से पूछताछ की, जिसे आतंकवादी हमले से ठीक पहले एक वायरल वीडियो में “अल्लाहु अकबर” का नारा लगाते हुए देखा गया था। पूछताछ के बाद, जिपलाइन ऑपरेटर को क्लीन चिट दे दी गई।

पिछले महीने, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जम्मू-कश्मीर पुलिस से पहलगाम आतंकी हमले की जांच अपने हाथ में लेने के निर्देश के बाद NIA ने एक FIR दर्ज की थी, ताकि सीमा पार से रची गई एक व्यापक साजिश की जांच की जा सके।

जांचकर्ता यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या यही समूह अगस्त 2023 में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में तीन सैन्यकर्मियों की हत्या के लिए जिम्मेदार था।

इस समूह पर पिछले साल मई में जम्मू के पुंछ जिले में हुए हमले को अंजाम देने का भी शक है, जिसके कारण एक वायुसेना कर्मी की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

नई दिल्ली ने अटारी में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (IPC) को बंद करने, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा निलंबित करने और उच्चायोग में शीर्ष अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की भी घोषणा की।

भारत ने बगलिहार बांध से पाकिस्तान का पानी रोका, सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के बाद बड़ा एक्शन!

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।