Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सबूत सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में जिन 3 संदिग्ध आतंकियों के स्कैच जारी हुए थे, उसमें एक की पहचान पाकिस्तानी आतंकी हाशिम मूसा के रूप में हुई है। ये पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स में कमांडो रह चुका है। सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि मूसा अब पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के साथ काम कर रहा है। उसको लश्कर के मास्टरमाइंडों ने गैर-स्थानीय लोगों के साथ-साथ सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले करने के लिए एक खास मिशन पर कश्मीर भेजा था।
