Get App

Pakistan Firing LOC: पाकिस्तानी सेना ने आधी रात को किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब

Ceasefire violations at LoC: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान सेना औकात में नहीं आ रही है। अपनी नापाक हरकतें करती जा रही है। इसबीच लगातार दूसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर फायरिंग की। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2025 पर 9:15 AM
Pakistan Firing LOC: पाकिस्तानी सेना ने आधी रात को किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब
Ceasefire violations at LoC: पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात LoC की कई पोस्टों पर फायरिंग की।

पहलगाम हमले के बाद भारत के सख्त रूख से पाकिस्तान छटपटाने लगा है। ऐसे में उसककी बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। उसकी ओर से बीती रात एक बार फिर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना के मुताबिक, 25-26 अप्रैल 2025 की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना चौकियों की ओर से बिना किसी उकसावे के हल्की गोलीबारी की गई। भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से उचित जवाब दिया। भारतीय सेना के जवाब से पाकिस्तानी सेना फिर से बिल में घुस गए।

पिछले दो दिनों से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के दौरान किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले 24-25 अप्रैल की रात भी पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर फायरिंग की गई थी।

एलओसी पर लगातार दूसरे दिन फायरिंग

भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने देर रात एलओसी पर कई जगह फायरिंग की। खबरों के अनुसार, गोलीबारी कई जगहों पर हुई। लेकिन अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि ये जगहें कौन सी हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि भारतीय जवानों ने उकसावे का जवाब देते समय संयम बरता और उचित कार्रवाई की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें