Get App

‘परीक्षा पर चर्चा’ के बहाने नई पीढ़ी को जीवन के पाठ पढ़ा रहे हैं मोदी!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षा शुरु होने के पहले आज देश भर के छात्रों से संवाद किया, अपने खास कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ के दौरान। मोदी न सिर्फ पढ़ाई और परीक्षा से जुड़े बेहतरीन टिप्स बच्चों को देते नजर आए, बल्कि जीवन में किन चीजों पर हमेशा ध्यान देना चाहिए, इसकी भी सीख देते रहे। मोदी की कोशिश परीक्षा के बहाने नई पीढ़ी को सही दिशा में ले जाने की है

Brajesh Kumar Singhअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 7:03 PM
‘परीक्षा पर चर्चा’ के बहाने नई पीढ़ी को जीवन के पाठ पढ़ा रहे हैं मोदी!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षा शुरु होने के पहले आज देश भर के छात्रों से संवाद किया

दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग के अपने आधिकारिक आवास के लॉन में ही आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर देशी- विदेशी अतिथियों से मिलते नजर आते हैं। लेकिन आज ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान करोड़ों छात्रों और उनके परिवार वालों को इस लॉन में मोदी के साथ कोई बड़ी सेलेब्रिटी नहीं, बल्कि देश के अलग- अलग हिस्सों से आए हुए स्कूली छात्र और छात्राएं नजर आए। कभी खड़े होकर, तो कभी बैठकर, तल्लीनता से इन स्कूली छात्रों के साथ घंटे भर तक गपशप करते रहे मोदी। थीम भले ही परीक्षा हो, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों का मार्गदर्शन करते दिखे, वो भी हल्के- फुल्के अंदाज में। बातचीत सुनकर ऐसा लगे मानो घर का कोई गार्जियन अपने बच्चों को समझा रहा हो, वो भी दोस्ताना अंदाज में।

 नई पीढ़ी को जीवन का पाठ 

पीएम  मोदी को संवाद में महारत हासिल है, सार्वजनिक जीवन में पिछले पांच दशक के दौरान उनकी कामयाबी इस बात की भली- भांति पुष्टि करती है। अपनी अनूठी शैली के जरिये मोदी पहले गुजरात और 2014 से देश भर के लोगों का भरोसा लगातार जीतते आ रहे हैं, और अपनी प्रशासनिक यात्रा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। लेकिन उनकी प्राथमिकता सिर्फ सत्ता में बने रहना नहीं है, महज देश का विकास या उसे आर्थिक महाशक्ति बनाना ही नहीं है, बल्कि संस्कार सिंचन भी है, युवा पीढ़ी को तैयार करना भी है। ये बात साफ तौर पर पता चल रही थी, जब परीक्षा पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी को लोग अपने मोबाइल या टीवी स्क्रीन पर देख रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें