Parliament Special Session: संसद का तीन दिन का विशेष सत्र शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार (16 अप्रैल) को लोकसभा में तीन संशोधन विधेयक पेश की, ताकि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल' (महिला आरक्षण बिल) को लागू करने का रास्ता साफ हो सके। महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोपहर करीब 3:30 बजे लोकसभा को संबोधित करने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार (16 अप्रैल) को लोकसभा में तीन संशोधन विधेयक पेश किए, जिनमें महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल शामिल हैं।
