बिहार की राजधानी पटना में अब तक लोग मेट्रो ट्रेन से सफर करने का आनंद ले रहे हैं। इसके बाद, आने वाले दिनों में गंगा की लहरों पर आधुनिक जहाज से यात्रा करने का उनका सपना भी साकार हो सकता है। कल्पना कीजिए, सड़क पर जाम की लंबी कतारों से दूर आप एसी की ठंडी हवा और आरामदायक सीटों के बीच गंगा के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हुए एक घाट से दूसरे घाट तक पहुंच रहे हों। पटना में प्रस्तावित वॉटर मेट्रो परियोजना इसी तस्वीर को हकीकत में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
