Mausam update: उत्तर-पूर्वी मानसून का हैपी इंपैक्ट! कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आज दिल्ली ये यूपी-उत्तराखंड तक थंडरस्टॉर्म

मौसम विभाग ने शुक्रवार के मौसम के बारे में जारी पूर्वानुमान में पूरे भारत में उत्तर पूर्व मानसून के प्रभाव की तस्वीर पेश की है। आईएमडी ने कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, दिल्ली से यूपी-उत्तराखंड तक शुक्रवार को थंडरस्टॉर्म का भी अनुमान जताया गया है।

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 11:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर पूर्वी मानसून की वजह से कई राज्यों में मौसम का हैपी इंपैक्ट देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, दिल्ली से यूपी-उत्तराखंड तक शुक्रवार को थंडरस्टॉर्म का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के मौसम के बारे में जारी पूर्वानुमान में पूरे भारत में उत्तर पूर्व मानसून के प्रभाव की तस्वीर पेश की है।

आईएमडी ने अंदरूनी दक्षिण कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। आंध्र प्रदेश, कोस्टल कर्नाटक और केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को कई राज्यों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। शुक्रवार को कई राज्यों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कई राज्यों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, ईस्ट राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, केरल और माहे, लक्षद्वीप, नॉर्थ अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में कुछ जगहों पर बिजली गिर सकती है और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।


आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, साउथ अंदरूनी कर्नाटक और तेलंगाना में कुछ जगहों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, कोस्टल कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर शुक्रवार, 16 अक्टूबर को बिजली और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। अपने आज के पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी नहीं की है।

पटना से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का सफर होगा आसान, 6500 करोड़ से जेपी गंगापथ के विस्तार को मिली हरी झंडी, कुछ ऐसा रहेगा रूट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।