Get App

PM Internship Scheme : PM इंटर्नशिप स्कीम में हुआ बदलाव, 12 अप्रैल से लागू होगी नई स्कीम

PM Internship Scheme :अब इस स्कीम के तहत सेमीकंडक्टर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे नए सेक्टर की कंपनियां भी शामिल होंगी। इसके साथ ही CSR की शर्त हटा दी गई है। पोस्ट ग्रेजुएट और MBA उम्मीदवार भी अब इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले केवल CSR खर्च करने वाली कंपनियां ही इसमें हिस्सा ले सकती थीं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 1:14 PM
PM Internship Scheme : PM इंटर्नशिप स्कीम में हुआ बदलाव, 12 अप्रैल से लागू होगी नई स्कीम
PM Internship Scheme : इस स्कीम का मकसद युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स देना और उन्हें जॉब के लिए तैयार करना है

PM Internship Scheme : सरकार ने PM इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) में बड़ा बदलाव किया है,जिसके तहत मंथली स्टाइपेंड 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार कर दिया गया है। नई स्कीम ज्यादा स्टाइपेंड और नई एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के साथ 12 अप्रैल से लागू होगी। नई स्कीम में एज लिमिट भी 21-24 साल की जगह 18-25 साल कर दी गई है। इंटर्नशिप स्कीम अब 12 महीने की बजाय 6-9 महीने की होगी। तीसरे फेज में 1-1.25 Lk कैंडिडेट्स को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

पिछले दोनों फेज में स्कीम को नहीं मिला अच्छा रिस्पांस

पिछले दोनों फेज में स्कीम को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। PMIS का ऐलान 2024 के बजट में और लॉन्च अक्टूबर में हुआ था। जब यह स्कीम शुरू हुई थी तो सरकार को उम्मीद थी कि बड़ी संख्या में युवा इसमें हिस्सा लेंगे लेकिन शुरुआती चरण में भागीदारी उम्मीद से कम रही। पहले पायलट फेज के आंकड़ों को देखें तो इस फेज में कंपनियों ने करीब 60,866 इंटर्नशिप ऑफर दिए। जिनमें से करीब 28,144 ऑफर स्वीकार किए गए लेकिन सिर्फ 8,760 के आसपास उम्मीदवारों ने विभिन्न सेक्टर की कंपनियों के इंटर्नशिप स्कीम को ज्वॉइन किया। इसके अलावा कई उम्मीदवारों ने बीच में ही इंटर्नशिप छोड़ दिया।

सेमीकंडक्टर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे नए सेक्टर की कंपनियां भी होंगी शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें