UPTET 2026: नए नोटिफिकेशन में किए गए तीन बड़े बदलाव से 50000 शिक्षकों को राहत, दे सकेंगे यूपीटीईटी परीक्षा

UPTET 2026: यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले राज्य के सभी शिक्षकों के लिए तीन बड़े बदलावों के साथ नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इससे लगभग 50000 शिक्षक अब यूपीटीईटी की परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 5:17 PM
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर 27 मार्च से आवेदन कर सकते हैं।

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी और अहम खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 (उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) के विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। राज्य के 50 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए अब टीईटी परीक्षा में उन शिक्षकों को भी बैठने की मंजूरी दे दी है, जिनके पास टीईटी में बैठने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं है। वे यूपी टीईटी परीक्षा दे सकेंगे। आयोग ने नया नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी किया। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर 27 मार्च से आवेदन कर सकते हैं।

राज्य में चार साल के बड़े अंतराल के बाद होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए यूपीईएसएससी ने 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ही आवेदन का अवसर दिया गया था। लेकिन अब उन शिक्षकों को भी बैठने की मंजूरी दे दी है, जिनके पास टीईटी में बैठने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं है। अब बीएड और बीटीसी कर रहे छात्र भी यूपी टीईटी परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि बीएड पास अभ्यर्थियों को सिर्फ उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 6 से 8 तक) की ही टीईटी परीक्षा देने की अनुमति दी गई है। साथ ही आयोग ने और भी संशोधन किए हैं, जो इस प्रकार हैं

15-20 लाख आवेदन मिलने का अनुमान

इस बार हो रही यूपी टीईटी परीक्षा के लिए 15-20 लाख आवेदन मिलने का अनुमान है। इसमें प्रदेश के 1.86 लाख ऐसे शिक्षक भी शामिल हैं, जो अब तक टीईटी पास नहीं कर सके हैं। इन शिक्षकों के लिए सितंबर 2027 तक टीईटी पास करना अनिवार्य है, नहीं तो इनकी नौकरी छिन जाएगी।

यूपी टीईटी 2026 में तीन बड़े बदलाव

सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के फैसले से प्रभावित प्रदेश के सभी सहायक अध्यापक टीईटी परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आयोग ने कहा है कि उनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किए जाएंगे।


आयोग ने बीएड और टीचर्स ट्रेनिंग वालों को भी परीक्षा देने की छूट दे दी है। अब बीएड और बीटीसी कर रहे छात्र भी यूपी टीईटी परीक्षा दे सकते हैं। अभी तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश और एनसीटीई की ओर से 4 अगस्त 2022 को जारी स्पष्टीकरण के अनुसार बीएड/टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र या कर चुके छात्र ही यूपी टीईटी दे सकते थे।

आयोग ने मूल विज्ञापन में बीएड वालों को प्राथमिक शिक्षक (पेपर-1) के लिए टीईटी देने की अनुमति शर्त के साथ दी थी। उन्हें नियुक्ति के बाद दो साल के भीतर एसबीटीसी का 6 महीने का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य था। अब आयोग ने इस बिंदु को हटा दिया है। हाईकोर्ट/सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद अब बीएड वाले सिर्फ उच्च प्राथमिक स्तर के लिए ही टीईटी दे सकते हैं।

UPTET 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

  • ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • UPTET 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

RRB ALP Recruitment 2026 Notification Out: 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से शुरू होगा आवेदन?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।