RRB ALP Recruitment 2026 Notification Out: देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेलवे में पक्की और सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में भारत के अलग-अलग रेलवे जोन में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। 16 मार्च, 2026 को एक छोटा नोटिफिकेशन जारी किया गया था। ये नोटिफिकेशन लेवल-2 पदों के लिए जारी किया गया है। इस पर भर्ती एएलपी की शुरुआती बेसिक सैलरी Rs 19,900 प्रति महीना है। साथ ही, सभी चयनित उम्मीदवारों को DA और HRA जैसे अलाउंस भी मिलते हैं, जिससे टोटल सैलरी काफी अच्छी हो जाती है। यह पक्की सरकारी नौकरी पेंशन और मेडिकल सुविधाओं जैसे फायदे भी देती है।
RRB ALP रिक्रूटमेंट 2026: शेड्यूल और वैकेंसी डिटेल्स
पद : असिस्टेंट लोको पायलट
कुल पदों की संख्या : 11,127 (सभी रेलवे जोन में)
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 16 मार्च
आवेदन शुरू होने की तारीख : 15 मई
आवेदन खत्म होने की तारीख : 14 जून (रात 11:59 बजे तक)
एप्लीकेशन मोड : सिर्फ ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट : rrbapply.gov.in (सेंट्रलाइज्ड आवेदन पोर्टल)
यह भर्ती देश भर के अलग-अलग आरआरबी के जरिए की जाएगी, जिसमें आरआरबी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास नीचे दी गई कोई एक योग्यता होनी चाहिए :
आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में CBT-1 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), CBT-2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा जांच शामिल हैं। परीक्षा की तारीखें बाद में बताई जाएंगी। यह भर्ती 10th-ग्रेड या ITI योग्यता वाले लोगों के लिए एक शानदार मौका है। खासकर उन लोगों के लिए जो रेलवे में टेक्निकल रोल में इंटरेस्टेड हैं।