UPESSC Teacher Recruitment 2026: यूपी में होगी 15000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

UPESSC Teacher Recruitment 2026: यूपीईएसएससी ने राज्य में 15,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यह अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। आइए जानें इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 7:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूपीईएसएससी शिक्षक भर्ती 2026 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो रही है।

UPESSC Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अच्छी खबर है। राज्य में बहुत जल्द 15,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने बेसिक और सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट में 15,012 टीचर पोस्ट के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में 11,508 असिस्टेंट टीचर (शहरी) पोस्ट, नॉन-गवर्नमेंटल-एडेड सेकेंडरी स्कूलों के अटैच्ड प्राइमरी सेक्शन में 897 असिस्टेंट टीचर पोस्ट और 2,607 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पोस्ट शामिल हैं।

यूपीईएसएससी शिक्षक भर्ती 2026: जरूरी तारीखें

यूपीईएसएससी शिक्षक भर्ती 2026 के तहत 11,508 असिस्टेंट टीचर (शहरी) और 897 असिस्टेंट टीचर पोस्ट के लिए, पंजीकरण प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो रही है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है। इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

2,607 पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक पदों के लिए, ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है, और कैंडिडेट 21 अक्टूबर तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

यूपीईएसएससी शिक्षक भर्ती 2026: परीक्षा की तारीखें

सहायक शिक्षक (प्राइमरी से जुड़े) और सहायक शिक्षक (शहरी) पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर, 2026 को होगा।


पद नाम पदों की सख्या आवेदन शुरू फीस की आखिरी तारीख करेक्शन की आखिरी तारीख परीक्षा

असिस्टेंट टीचर – सेकेंडरी 897 16 सितंबर 15 अक्टूबर 19 दिसंबर 3–4

असिस्टेंट टीचर – बेसिक 11,508 16 सितंबर 15 अक्टूबर 19 दिसंबर 3–4

लेक्चरर/PGT – सेकेंडरी 2,607 18 सितंबर 17 अक्टूबर 21 दिसंबर 15–16

इस बीच, 2,607 लेक्चरर/PGT पोस्ट के लिए एग्जाम 15 और 16 दिसंबर, 2026 को होगा।

वन-टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी

शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापित किए गए पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम शुरू किया है। उम्मीदवारों को संबंधित पदों के लिए आवेदन करने से पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरा करना होगा।

विस्तृत विज्ञापन, योग्यता मानक और आवेदन निर्देश यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने से पहले डिटेल्ड नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

RRB Paramedical Recruitment 2026: नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट सहित 590 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें योग्यता, भर्ती प्रक्रिया और अन्य डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।