UIIC AO Recruitment 2026: बीमा क्षेत्र में करियर मजबूत और स्थायी करियर की चाह है, तो ये मौका आपके लिए हो सकता है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) में प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती अभियान में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की 225 खाली जगहें भरी जाएंगी। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 8 सितंबर, 2026 से शुरू हो चुकी है। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2026 है।
