UPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 212 पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, जानें किन विभागों में होगी नियुक्ति और आवेदन की लास्ट डेट

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में 212 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आइए जानें किन विभागों में और किन पदों पर होगी नियुक्ति

अपडेटेड Sep 13, 2026 पर 7:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के जरिए केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों और संस्थानों में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। आयोग ने भारत सरकार के विभन्न विभागों और संस्थानों में 212 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू कर दी है। इसके जरिए कई केंद्रीय संस्थानों और विभागों में विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए भरे जाने वाले ज्यादातर पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर 2026 है। लेकिन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन के अधीन पदों के लिए उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन करने से पहले देखें योग्यता

यूपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पद के अनुसार पात्रता मानदंड अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को पढ़ना चाहिए।

यहां करना होगा ऑनलाइन आवेदन

भर्ती के इच्छुक आवेदक आयोग के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विज्ञापन और निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। किसी भी तरह की गलत जानकारी आवेदन में परेशानी का कारण बन सकती है।

इन पदों पर होगी भर्ती


यूपीएससी की ओर से भारत सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत अन्य पद शामिल हैं। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक कार्य अनुभव, आरक्षण, वेतनमान और रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग के विज्ञापन में दी जाएगी। उम्मीदवारों को अपने आवेदन से पहले उस पद की पात्रता की जांच करना जरूरी होगा, जिसके लिए वे आवेदन करना चाहते हैं।

यूपीएससी भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। भर्ती के इच्छुक आवेदक शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। वहीं, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियां जरूर जांच लेनी चाहिए:

पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

पद के अनुसार आयु सीमा

जरूरी अनुभव, यदि लागू हो

आरक्षण और श्रेणी से संबंधित पात्रता

जरूरी दस्तावेज और प्रमाणपत्र

आवेदन की अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन में दर्ज की गई सही व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी

UPSC EPFO APFC 2026: ईपीएफओ में एपीएफसी भर्ती के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, आयोग ने बढ़ाई लास्ट डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।