PM Modi Break Nehru Record: पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पीएम मोदी आज यानी 10 जून को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सोशल इंजीनियरिंग और पिछड़े-दलित-आदिवासी प्रतिनिधित्व के संदर्भ में नेहरू कैबिनेट और मोदी 3.0 के बीच एक बड़ा अंतर यह बताया जाता है कि दोनों दौर की सामाजिक संरचना और राजनीतिक प्राथमिकताएं काफी अलग थीं।
