PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान तीन राष्ट्रों की यात्रा पर रवाना हुए। ये तीनों देश ऐसे हैं जिनके साथ भारत के सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध और व्यापक द्विपक्षीय रिश्ते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने प्रस्थान वक्तव्य में इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया है, जिसका उद्देश्य पश्चिम एशिया और अफ्रीका में भारत के राजनयिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना है।
