PM Modi Visit Meerut: खुशखबरी! अब मेरठ से दिल्ली सिर्फ 55 मिनट में करें सफर, PM मोदी ने 'नमो भारत ट्रेन' और 'मेरठ मेट्रो' को दिखाई हरी झंडी, जानें- बड़ी बातें

PM Modi Visit Meerut: दिल्ली-एनसीआर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने रविवार (22 फरवरी) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर 'मेरठ मेट्रो' और 'नमो भारत ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली-मेरठ के बीच का सफर अब सिर्फ 55 मिनट में पूरा करेगा

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 2:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PM Modi Visit Meerut: पीएम मोदी ने रविवार को 'मेरठ मेट्रो' और 'नमो भारत' ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

PM Modi Visit Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर मेरठ में शताब्‍दी नगर नमो भारत स्‍टेशन पर 'मेरठ मेट्रो' और 'नमो भारत ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पीएम मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत की। मेरठ से दिल्ली के बीच 82 किलोमीटर का सफर का समय अब सिर्फ 55 मिनट रह जाएगा।

एक अधिकारी ने कहा कि कॉरिडोर न केवल दिल्ली और मेरठ की दूरी को समेटकर 55 मिनट कर देगा। बल्कि मेरठ दुनिया का वह अनोखा शहर बन जाएगा जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रैपिड रेल और मेट्रो साथ-साथ दौड़ेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ में लगभग ₹12,930 करोड़ के अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें देश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित किया।

'दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' राष्ट्र को समर्पित


प्रधानमंत्री मोदी ने 82 किलोमीटर लंबे 'दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने भारत के नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के बाकी सेक्शन का भी उद्घाटन किया। इनमें दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का पांच किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ (दक्षिण) और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का सेक्शन भी शामिल है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ 'नमो भारत' देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है। 'नमो भारत' से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएगें।

कॉरिडोर का पहला स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशन में से एक है। रणनीतिक रूप से अहम यह स्टेशन 'मल्टी-मॉडल हब' है जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को जोड़ता है। जिन तीन अन्य स्टेशन-नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम की शुरुआत की जा रही है, वे मेरठ में हैं।

मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो शुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच 'मेरठ मेट्रो' सेवा का भी उद्घाटन किया जो नमो भारत के ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही चलेगी। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। 'मेरठ मेट्रो' भारत की सबसे तेज मेट्रो सिस्टम होगी, जिसकी मैक्सिमम ऑपरेटिंग स्पीड करी 120 किमी प्रति घंटा होगी।

पश्चिमी यूपी के लोगों को होगा फायदा

एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का यह आसान इंटीग्रेशन तेज रफ्तार वाली अंतर-शहरी यात्रा और शहर के भीतर सुगम आवागमन के लिए मददगार साबित होगा। इससे सड़क ट्रैफिक में भीड़ कम होगी और वाहनों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में खासी कमी आएगी।

नमो भारत और मेरठ मेट्रो का एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर यह आसान इंटीग्रेशन शहर के बीच तेज रफ्तार यात्रा और शहर के अंदर आसानी से आने-जाने को आसान बनाएगा। साथ ही भारत में इंटीग्रेटेड शहरी और रीजनल ट्रांसपोर्ट के लिए एक मिसाल कायम करेगा। इससे सड़क पर ट्रैफिक जाम कम होगा। गाड़ियों से होने वाला कार्बन डाइऑक्साइड एमिशन भी काफी कम होगा। इस मौके पर यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

पीएम मोदी के दौरे की बड़ी बातें

  • प्रधानमंत्री मोदी ने संपूर्ण 82 किलोमीटर लंबे 'दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। पीएम ने भारत की पहली 'नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' (RRTS) के शेष खंडों का भी उद्घाटन कर दिया है। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का पांच किलोमीटर का सेक्शन और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का सेक्शन शामिल है।
  • प्रधानमंत्री ने मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच चलने वाली मेरठ मेट्रो सेवाओं का भी उद्घाटन किया। यह नमो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही चलेगी, जो देश में अपनी तरह की पहली पहल है।
  • 'मेरठ मेट्रो' भारत की सबसे तेज मेट्रो सिस्टम होगी, जिसकी अधिकतम रफ्तार लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
  • यह मेट्रो रास्ते के सभी निर्धारित ठहरावों पर रुकते हुए पूरी दूरी को मात्र 30 मिनट में तय कर लेगी। 180 km प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ 'नमो भारत' देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है। यह साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे बड़े शहरी सेंटर्स को दिल्ली से तेजी से जोड़ेगा।
  • दिल्ली से मेरठ की दूरी मात्र 57 मिनट में अब तय होगी। 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर हाई-स्पीड ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। जबकि मेरठ मेट्रो शहर के भीतर 23 किलोमीटर के दायरे में 13 स्टेशनों पर सेवा देगी।
  • मेरठ मेट्रो 120 किमी प्रति घंटे की गति से शहर के भीतर परिवहन को सुगम बनाएगी। मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम ऐसे स्टेशन होंगे जहां यात्री मेट्रो और रैपिड रेल के बीच आसानी से अदला-बदली कर सकेंगे।
  • यह एक बड़े मल्टी-मॉडल हब के तौर पर स्ट्रेटेजिक रूप से लोकेटेड है। यह हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय ISBT और रिंग रोड को आसानी से जोड़ता है।
  • मेरठ में चालू किए जा रहे तीन और नमो भारत स्टेशन, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम हैं। एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो' का यह आसान इंटीग्रेशन, हाई-स्पीड इंटरसिटी ट्रैवल और तेज इंट्रा-सिटी मूवमेंट पक्का करेगा।
  • यह भारत में इंटीग्रेटेड शहरी और रीजनल ट्रांजिट के लिए एक बेंचमार्क सेट करेगा। इससे रोड ट्रैफिक कम होगा। साथ ही गाड़ियों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड एमिशन में काफी कमी आएगी। ये प्रोजेक्ट्स प्रधानमंत्री के शहरी मोबिलिटी को बदलने और आसान, कुशल, मॉडर्न और सस्टेनेबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम पक्का करने के विजन को और बढ़ावा देंगे।
  • इससे नागरिकों के लिए जिंदगी आसान हो। 'नमो भारत' सेवा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टमकॉरिडोर का हिस्सा है। इसे दिल्ली और मेरठ के बीच तेज और बेहतर पहुंच देने के लिए तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें- Maan ki Baat: 'AI समिट में दुनिया ने भारत की अद्भुत क्षमताएं देखीं'; PM मोदी ने 'डिजिटल अरेस्ट' को लेकर किया आगाह, पढ़ें- 'मन की बात' की बड़ी बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।