PM Modi Visit Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर 'मेरठ मेट्रो' और 'नमो भारत ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पीएम मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत की। मेरठ से दिल्ली के बीच 82 किलोमीटर का सफर का समय अब सिर्फ 55 मिनट रह जाएगा।
