Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के विक्रम-1 रॉकेट के सफल लॉन्चिंग की सराहना करते हुए इसे भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कस दिया। संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष क्षेत्र में नई उड़ान भरी है। स्काईरूट की सफलता देश की युवा शक्ति की क्षमता का प्रमाण है।
