भारत

'वक्फ कानून के मूल में तुष्टीकरण की राजनीति थी'

Rising Bharat Summit 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्‍यूज 18 के खास कार्यक्रम राइजिंग भारत समिट-2025 में शामिल हुए। राइजिंग भारत समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने वक्‍फ कानून के बारे में भी अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने वक्‍फ कानून में संशोधन का भी उल्‍लेख करते हुए कहा कि वक्‍फ कानून में संशोधन सामाजिक न्‍याय की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। पीएम मोदी ने मोदी ने वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाली तुष्टिकरण की राजनीति की आलोचना की।