PM Modi In Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का दौरा करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील समय पर हो रहा है, क्योंकि राज्य में हाल ही में वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट (SIR) जारी हुआ है। अपने दौरे के पर पीएम मोदी 3,200 करोड़ रुपये के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे। इसके साथ ही ताहेरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे।
