PMCARES Fund: प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष यानी PM CARES Fund का कुल कॉर्पस वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर रिकॉर्ड 8,452 रुपये करोड़ हो गया है। साथ ही फंड के मैनेजमेंट के तरीके में भी बड़ा बदलाव आया है। यह फंड के इतिहास में अब तक का सबसे ऊंचा बैलेंस बताया गया है। CNN-NEWS18 के मुताबिक, फंड के ताजा ऑडिटेड स्टेटमेंट से यह जानकारी सामने आई है।
इन वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक, PM CARES Fund के मैनेजमेंट के तरीके में भी बड़ा बदलाव हुआ है। फंड की कुल रकम में से करीब ₹6,641 करोड़ अब फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में रखे गए हैं। इससे पहले फंड की एक बड़ी राशि सेविंग्स अकाउंट में रखी जाती थी।
FD में पैसा रखने से बढ़ी कमाई
फंड की रकम को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में रखने का सीधा फायदा ब्याज के रूप में मिला है। वित्त वर्ष 2024-25 में फिक्स्ड डिपॉजिट से करीब ₹475 करोड़ का ब्याज अर्जित हुआ। बढ़ते बैलेंस का मतलब है कि अब फंड के पास इमरजेंसी के लिए एक बड़ा फाइनेंशियल रिजर्व मौजूद है।
PM CARES को ऐसे हालात में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया था जब सरकार को किसी संकट का तेजी से सामना करना पड़े। यानी इस रकम के लिए किसी नए योगदान की जरूरत नहीं पड़ी। पहले से मौजूद फंड को FD में रखने से ही अतिरिक्त इनकम हुई।
तीन साल में लगातार बढ़ा PM CARES का कॉर्पस
ऑडिटेड स्टेटमेंट के अनुसार, PM CARES Fund का कॉर्पस वित्त वर्ष 2023-24 में करीब ₹7,173 करोड़ था। अब 2024-25 में यह बढ़कर ₹8,452 करोड़ हो गया है। एक साल में फंड के कॉर्पस में करीब ₹1,279 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।
वित्त वर्ष PM CARES Fund का कॉर्पस
पिछले वित्त वर्ष में घरेलू चंदा करीब ₹475 करोड़
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले फाइनेंशियल ईयर यानी वित्त वर्ष 2024-25 में पीएम केयर फंड को घरेलू स्रोतों से करीब ₹475 करोड़ का योगदान मिला। इससे संकेत मिलता है कि PM CARES Fund ने पिछले कुछ वर्षों में एक बड़ा वित्तीय रिजर्व तैयार किया है। इसके साथ ही फंड की रकम को FD में रखने से उस पर ब्याज भी मिल रहा है।
पीएम केयर फंड का मकसद क्या है?
PM CARES Fund का गठन ऐसी आपात स्थितियों में संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था, जब सरकार को किसी बड़े संकट से निपटने के लिए तेजी से वित्तीय सहायता की जरूरत हो। अब ₹8,452 करोड़ का कॉर्पस होने से फंड के पास भविष्य की किसी बड़ी आपदा या इमरजेंसी स्थिति के लिए एक बड़ा वित्तीय कुशन मौजूद है। वहीं, ₹6,641 करोड़ FD में रखने की रणनीति से फंड का इस्तेमाल न होने वाली रकम भी ब्याज के जरिए अतिरिक्त आय पैदा कर रही है।
PM CARES for Children योजना पर भी जारी खर्च
पीएम केयर के तहत सरकार 'PM CARES for Children' स्कीम पर भी खर्च जारी रख रही है। यह योजना कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की सहायता के लिए शुरू की गई थी। इसके तहत बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सहायता से संबंधित मदद दी जाती है। खास बात यह है कि इस योजना पर खर्च जारी रहने के बावजूद PM CARES Fund का कुल कॉर्पस बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
ताजा आंकड़े बताते हैं कि PM CARES Fund के पास अब पहले की तुलना में कहीं बड़ा वित्तीय रिजर्व है। एक तरफ कॉर्पस ₹8,452 करोड़ तक पहुंच गया है, तो दूसरी तरफ करीब ₹6,641 करोड़ FD में निवेश किए जाने से उस रकम पर ब्याज भी अर्जित हो रहा है। यानी फंड की रणनीति अब केवल पैसा जमा रखने तक सीमित नहीं दिखती। बल्कि उपलब्ध रकम के एक बड़े हिस्से से रिटर्न हासिल करते हुए भविष्य की आपात जरूरतों के लिए पर्याप्त धन सुरक्षित रखने पर भी जोर है।