नागपुर हिंसा से जुड़े अब कई बड़े दावे सामने आए हैं। पुलिस की FIR के अनुसार, नागपुर में दंगाइयों ने 17 मार्च की झड़पों की निगरानी कर रही एक महिला अधिकारी से छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की। FIR में कहा गया है कि भीड़ ने अन्य महिला पुलिस अधिकारियों के प्रति अश्लील इशारे और टिप्पणियां भी कीं। इसमें कहा गया है कि दंगाइयों ने पुलिस पर हमला करने और इलाके में आतंक फैलाने के लिए कुल्हाड़ी, पत्थर और पेट्रोल बम जैसे खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया।