Delhi Power Cut 11 July: शनिवार को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगा पावर कट, जानें समय और प्रभावित इलाके

Delhi Power Cut: शनिवार, 11 जुलाई को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह कटौती किसी खराबी के वजह से नहीं, बल्कि जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है।

अपडेटेड Jul 10, 2026 पर 4:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
11 जुलाई को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगा पावर कट

Delhi Power Cut: शनिवार, 11 जुलाई को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह कटौती किसी खराबी के वजह से नहीं, बल्कि जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में पावर कट की समस्या रहेगी। इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक ब्लॉक-P राज नगर एक्सटेंशन और सेक्टर-8, द्वारका में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।


नजफगढ़ डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13: 00 बजे तक कंगनहेड़ी गांव में बिजली कटौती रहेगी।

छतरपुर डिवीजन:  सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13: 00 बजे तक राजपुर खुर्द एक्सटेंशन छतरपुर में पावर कट की समस्या रह सकती है।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 14:07 बजे तक ब्लॉक S, ख्याला विष्णु गार्डन में बिजली सप्लाई बंद रहे सकती है।

खानपुर डिवीजन: दोपहर 14:00 बजे से 15:30 बजे तक पॉकेट C, दुग्गल कॉलोनी, खानपुर और जे जे कॉलोनी दुग्गल कॉलोनी, खानपुर में बिजली बाधित रहेगी।

खानपुर डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 तक ब्लॉक C, विश्वकर्मा कॉलोनी, पुलपेह्लादपुर और खानपुर गांव में बिजली कटौरी रह सकती है।

मोहन गार्डन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक ब्लॉक C, सेवक पार्क, द्वारका में पावर कट रह सकता है।

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut 10 July: दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले चेक करें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।