Delhi Power Cut 10 July: शुक्रवार (10 जुलाई) को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या हो सकती है। यह कटौती जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली की सप्लाई अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।
निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:
पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक पालम गांव, ब्लॉक J (राज नगर-2) मिर्जापुर, और महावीर एन्क्लेव इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।
जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00बजे तक दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी, हरि नगर और ब्लॉक V, राजौरी गार्डन में बिजली प्रभावित रहेगी।
हौज खास: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक A, कुतुब इंस्टीट्यूशनल, पॉकेट B, कटवारिया सराय और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT दिल्ली), हौज खास क्षेत्र में बिजली कटौती हो सकती है।
छतरपुर डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक छतरपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर गांव, राधे मोहन ड्राइव, DLF फार्म, गदाईपुर जौनपुर में पावर कट रहेगा।
छतरपुर डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक उन्नयन मैदान, गढ़ी गांव में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
टैगोर गार्डन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक ब्लॉक B 2, रघुबीर नगर (टैगोर गार्डन एक्सटेंशन) और ब्लॉक AE (टैगोर गार्डन एक्सटेंशन) में बिजली की समस्या रहेगी।
पंजाबी बाग: सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक ब्लॉक B, स्टेट बैंक कॉलोनी, पश्चिम विहार में पावर कट की समस्या रह सकती है।
मोहन गार्डन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक फेज-5, ओम विहार, हस्तसाल क्षेत्र में बिजली प्रभावित हो सकती है।
मोहन गार्डन: सुबह 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ब्लॉक C, विपिन गार्डन, नवादा इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।