Delhi Power Cut: शनिवार, 11 जुलाई को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह कटौती किसी खराबी के वजह से नहीं, बल्कि जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में पावर कट की समस्या रहेगी। इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।
