Delhi Power Cut 14 July: दिल्ली के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती, जानें आपके क्षेत्र का टाइम और पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut 14 July: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार (14 जुलाई) को बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है।

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 10:07 AM
दिल्ली के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल

Delhi Power Cut 14 July: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार (14 जुलाई) को बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

पालम डिवीजन:  सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक सेक्टर 8, द्वारका, ब्लॉक P राज नगर एक्सटेंशन, ब्लॉक A-1, विजय एन्क्लेव, महावीर एन्क्लेव और ब्लॉक WZ राज नगर 2 में बिजली सप्हलाई बाधित रहेगी।


जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक CA हरि नगर, बिजली में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जनकपुरी डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13: 00 बजे तक RWA कॉलोनी में पावर कट की समस्या रह सकती है।

नांगलोई डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक गुरुनानक विहार में बिजली कट की समस्या रह सकती है।

हौज खास: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक टेलीफोन एक्सचेंज S.D.A इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

छतरपुर: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 15:00 बजे तक गांव आया नगर में लोगों को बिजली की समस्या का सामने करना पड़ सकता है।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13: 00 बजे तक ब्लॉक B, पृथ्वी पार्क, तिलक नगर और ब्लॉक B 2, रघुबीर नगर, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में बिजली प्रभावित रहेगी।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 13: 07 बजे तक ब्लॉक AE, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में पावर कट रहेगा।

निजामुद्दीन डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक ब्लॉक E, लाजपत नगर III, लाजपत नगर में बिजली सप्लाई नहीं रहेगी।

खानपुर डिवीजन: सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज और आरएमयू पावर ग्रिड शूटिंग रेंज इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

खानपुर डिवीजन: दोपहर 13:00 से 14:30 बजे तक जेजे कॉलोनी, दुग्गल कॉलोनी, खानपुर में बिजली की समस्या रहेगी।

खानपुर डिवीजन: दोपहर 13:56 से 15:26 बजे तक गांव खानपुर में पावर सप्लाई बाधित रह सकती है।

मोहन गार्डन: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक फेज-2, ओम विहार, नवादा में पावर कट रहेगा।

मोहन गार्डन: सुबह 11:00 से दोपहर 13:00 बजे तक ब्लॉक C, विपिन गार्डन, नवादा में बिजली सप्लाई बंद रह सकती है।

अलकनंदा: सुबह 11:00 से दोपहर 13:00 बजे तक डी.एल.एफ, W-ब्लॉक जी.के-2 में बिजली कटौती रह सकती है।

लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली कटौती के तय समय से पहले जरूरी तैयारी कर लें। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे मोबाइल फोन, पावर बैंक और जरूरी मेडिकल उपकरणों को पहले से ही चार्ज कर लें। इसके अलावा, ऊंची इमारतों में रहने वालों को बिजली कटौती के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वहीं, जिन घरों में इनवर्टर का इस्तेमाल होता है, उन्हें यह पक्का कर लेना चाहिए कि वे पहले से पूरी तरह चार्ज हों।

यह भी पढ़ें: IMD की चेतावनी 13 जुलाई: इन 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार-बंगाल में मूसलाधार बरसात, दिल्ली से यूपी तक ऐसा रहेगा मौसम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।