Get App

2000 से ज्यादा अश्लील फोटो वीडियो, पेन ड्राइव और एक ड्राइवर! प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल की पूरी कहानी

Prajwal Revanna Case: पूर्व सांसद 31 मई 2024 से जेल में है, जब उसे जर्मनी से लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वो उस समय विदेश भाग गया था, जब महिलाओं पर यौन हमलों के कुछ आपत्तिजनक वीडियो सामने आए थे। बताया गया कि ये वीडियो खुद प्रज्वल ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किए थे और ये 26 अप्रैल 2024 को हासन में हुए लोकसभा चुनाव से पहले लीक हुए, जहां से वो JDS-BJP गठबंधन का उम्मीदवार था

Shubham Sharmaअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 8:15 PM
2000 से ज्यादा अश्लील फोटो वीडियो, पेन ड्राइव और एक ड्राइवर! प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल की पूरी कहानी
Prajwal Revanna Rape Case: प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल की पूरी कहानी

बेंगलुरु में जनप्रतिनिधियों के लिए बनी एक विशेष अदालत ने शनिवार को जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह फैसला कर्नाटक के हासन जिले में 2024 में दर्ज चार रेप मामलों में से एक केस में सुनाया गया। 34 साल के प्रज्वल रेवन्ना को महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने, उसका यौन उत्पीड़न करने और वीडियो बनाने जैसे गंभीर अपराधों में दोषी पाया गया। विशेष सत्र न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने शनिवार को सजा का ऐलान किया।

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को कोर्ट ने प्रज्वल को दोषी करार दिया था। उन्हें भारतीय दंड संहिता की धाराएं 376(2)(k) (प्रभाव का इस्तेमाल कर बलात्कार), 376(2)(n) (बार-बार बलात्कार), 354A (यौन उत्पीड़न), 354B (कपड़े उतारने की कोशिश), 354C (गुप्त रूप से फोटो लेना), 506 (आपराधिक धमकी), 201 (सबूत मिटाना) और IT एक्ट 2008 की धारा 66(E) (गोपनीयता का उल्लंघन) के तहत दोषी ठहराया गया।

प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna), पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच. डी. रेवन्ना के बेटे हैं। कोर्ट ने माना कि उन्होंने अपने परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका का यौन शोषण किया, जब वह एक प्रभावशाली स्थिति में थे।

पूर्व सांसद 31 मई 2024 से जेल में है, जब उसे जर्मनी से लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वो उस समय विदेश भाग गया था, जब महिलाओं पर यौन हमलों के कुछ आपत्तिजनक वीडियो सामने आए थे। बताया गया कि ये वीडियो खुद प्रज्वल ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किए थे और ये 26 अप्रैल 2024 को हासन में हुए लोकसभा चुनाव से पहले लीक हुए, जहां से वो JDS-BJP गठबंधन का उम्मीदवार था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें