बेंगलुरु में जनप्रतिनिधियों के लिए बनी एक विशेष अदालत ने शनिवार को जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह फैसला कर्नाटक के हासन जिले में 2024 में दर्ज चार रेप मामलों में से एक केस में सुनाया गया। 34 साल के प्रज्वल रेवन्ना को महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने, उसका यौन उत्पीड़न करने और वीडियो बनाने जैसे गंभीर अपराधों में दोषी पाया गया। विशेष सत्र न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने शनिवार को सजा का ऐलान किया।