Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार (13 मई) सुबह अपने सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन को 'अत्यंत दुखद' बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच को लेकर परिवार जैसा कहेगा, उसी हिसाब से निर्णय लिया जाएगा। अखिलेश यादव बुधवार सुबह लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे और फिर वहां से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) गए, जहां प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वह करीब 45 मिनट तक केजीएमयू में रहे। इसके बाद उनके निधन को लेकर पत्रकारों से बातचीत की।
