Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व दिवंगत रक्षा मंत्री मुलायम सिंह याद की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) तड़के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिर्फ 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई होने के बावजूद वे राजनीति से काफी हद तक दूर ही रहे। उनकी शादी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता अपर्णा यादव से हुई थी। अपर्णा इस वक्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक और अपर्णा यादव की शादी 2011 में हुई थी। उनकी एक बेटी है।
अपर्णा यादव मार्च 2022 में सपा से नाता तोड़कर BJP में शामिल हुईं और पार्टी के लिए प्रचार किया। सितंबर 2024 में उन्हें यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अपर्णा यादव ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजधानी लखनऊ की कैंट सीट से SP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं। उनके लिए अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने प्रचार भी किया था।
प्रतीक यादव भारत के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवारों में से एक से ताल्लुक रखते थे। लेकिन वे ज्यादातर सक्रिय राजनीति से दूर ही रहे। इसके बजाय उन्होंने व्यापार, फ़िटनेस और समाज कल्याण के कामों पर ध्यान दिया। उनकी मौत ने एक बार फिर लोगों का ध्यान यादव परिवार और उसकी राजनीतिक विरासत की ओर खींचा है। मुलायम की राजनीतिक विरासत को मुख्य रूप से उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव ने आगे बढ़ाया। जबकि उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव ने राजनीति से दूर रहने का फैसला किया।
उत्तर प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दो शादी थी। सपा मुखिया अखिलेश यादव, Mulayam Singh Yadav और उनकी पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं। जबकि प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक यादव शुरू से ही राजनीति से दूर रहे हैं। इस वजह से अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता बने। साधना गुप्ता के साथ मुलायम के रिश्ते की चर्चा लंबे समय तक रही। लेकिन 2007 में मुलायम सिंह ने एक हलफनामे में उन्हें अपनी पत्नी मान लिया।
मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था। उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं। उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई। साधना गुप्ता के साथ मुलायम सिंह यादव के रिश्ते को लेकर लंबे समय तक सार्वजनिक स्पष्टता नहीं थी। लेकिन 2007 में सुप्रीम कोर्ट में दिए गए एक हलफनामे में आखिरकार मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था। प्रतीक और अपर्णा यादव की शादी 2011 में हुई थी। कपल की एक बेटी है।
अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने हमेशा उसे कहा कि अपनी सेहत का ध्यान रखे और अपने कारोबार को आगे बढ़ाए। सपा मुखिया ने कहा कि कभी-कभी पैसों का नुकसान या कारोबार में रुकावट लोगों को बहुत परेशान कर देती है। अब वह हमारे बीच नहीं है। हम कानून के हिसाब से जो रास्ता है, उसी को अपनाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा, "मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वे हमारे बीच नहीं है। हमें इस बात का बहुत दुख है। वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे हम उसी बात को मानेंगे। हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे।"
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने आगे कहा, "वह बहुत अच्छे इंसान थे और अपनी कड़ी मेहनत से कुछ हासिल करना चाहते थे... कानून को अपना काम करना चाहिए। मैं कुछ दिन पहले (2 महीने पहले) उनसे मिला था... मैंने उनसे कहा था कि वह अपनी सेहत और अपने कारोबार का ध्यान रखें।"