Get App

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव और अखिलेश यादव की मां कौन थीं? मुलायम सिंह यादव ने जो 2 शादियां की उनका किस्सा जानिए

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 13, 2026 पर 11:03 AM
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव और अखिलेश यादव की मां कौन थीं? मुलायम सिंह यादव ने जो 2 शादियां की उनका किस्सा जानिए
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व दिवंगत रक्षा मंत्री मुलायम सिंह याद की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) तड़के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिर्फ 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई होने के बावजूद वे राजनीति से काफी हद तक दूर ही रहे। उनकी शादी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता अपर्णा यादव से हुई थी। अपर्णा इस वक्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक और अपर्णा यादव की शादी 2011 में हुई थी। उनकी एक बेटी है।

अपर्णा यादव मार्च 2022 में सपा से नाता तोड़कर BJP में शामिल हुईं और पार्टी के लिए प्रचार किया। सितंबर 2024 में उन्हें यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अपर्णा यादव ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजधानी लखनऊ की कैंट सीट से SP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं। उनके लिए अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने प्रचार भी किया था।

प्रतीक यादव भारत के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवारों में से एक से ताल्लुक रखते थे। लेकिन वे ज्यादातर सक्रिय राजनीति से दूर ही रहे। इसके बजाय उन्होंने व्यापार, फ़िटनेस और समाज कल्याण के कामों पर ध्यान दिया। उनकी मौत ने एक बार फिर लोगों का ध्यान यादव परिवार और उसकी राजनीतिक विरासत की ओर खींचा है। मुलायम की राजनीतिक विरासत को मुख्य रूप से उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव ने आगे बढ़ाया। जबकि उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव ने राजनीति से दूर रहने का फैसला किया।

मुलायम ने थी दो शादी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें