राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवंबर के पहले हफ्ते में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा कर सकती हैं। जिला प्रशासन ने बुधवार को राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने उनकी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को जिला ऑफिस में दौरे की तैयारियों पर चर्चा के लिए एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने की।
