Get App

President Murmu Vs Mamata Row: 'वॉशरूम में पानी नहीं, सड़कों पर फैला कचरा'; केंद्र ने राष्ट्रपति मुर्मू के 'अपमान' पर बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट, जानें- क्या है पूरा विवाद

President Murmu-Mamata Row: राष्ट्रपति मुर्मू ने सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी को अपनी छोटी बहन बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी बात को लेकर उनसे नाराज हैं, क्योंकि उत्तर बंगाल दौरे के दौरान उनका स्वागत करने के लिए कोई मौजूद था। अब इस मामले में केंद्र की एंट्री हो गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 2:50 PM
President Murmu Vs Mamata Row: 'वॉशरूम में पानी नहीं, सड़कों पर फैला कचरा'; केंद्र ने राष्ट्रपति मुर्मू के 'अपमान' पर बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट, जानें- क्या है पूरा विवाद
President Murmu-Mamata Row: केंद्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे को लेकर ममता सरकार से रिपोर्ट मांगी है

President Murmu-Mamata Row: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राज्य दौरे के दौरान कथित सुरक्षा और प्रोटोकॉल में चूक को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान हुई लापरवाहियों को लेकर विवाद के बीच केंद्र ने राज्य सरकार से रविवार (8 मार्च) शाम पांच बजे तक प्रोटोकॉल, वेन्यू और रूट व्यवस्था से संबंधित उल्लंघनों पर जवाब मांगा है। राष्ट्रपति के लिए बनाए गए वॉशरूम में पानी न होने और उनके काफिले के रास्ते में गंदगी और कचरा मिलने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर ‘ब्लू बुक’ के नियमों के उल्लंघन, प्रोटोकॉल, वेन्यू और रूट व्यवस्था के बारे में जवाब देने के लिए कहा है। ‘ब्लू बुक’ में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उनके परिवारों के सुरक्षा व प्रोटोकॉल नियमों की सूची होती है। न्यज 18 के मुताबिक, राष्ट्रपति के लिए बने वॉशरूम में पानी की कमी और उनके काफिले के रास्ते में गंदगी और कचरा होने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने बागडोगरा एयरपोर्ट के पास आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में कम लोगों की उपस्थिति पर निराशा व्यक्त की। साथ ही बिधाननगर की जगह इस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने के फैसले को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके मंत्री उपस्थित नहीं थे।

इन सवालों के देने होंगे जवाब?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें