SheShakti 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्पेशल मैसेज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Network 18 के खास कार्यक्रम 'SHE शक्ति' को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, साल 2023 में, महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित ‘शी शक्ति’ कार्यक्रम के शुभारंभ का अवसर मुझे मिला था। मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि इस कार्यक्रम की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। इस कार्यक्रम की सार्थकता इसलिए बढ़ जाती है कि यह केवल कुछ गिनी-चुनी महिलाओं की उपलब्धियों को सामने लाने का उत्सव नहीं है, बल्कि संपूर्ण नारी जाति की असीम क्षमताओं को उजागर करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।