Prince William India Visit: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी प्रिंसेस केट मिडलटन आज यानी 16 नवंबर से तीन दिवसीय भारत के दौरे पर आ रहे हैं। ब्रिटिश राजसिंहासन के उत्तराधिकारी विलियम, 2026 'अर्थशॉट प्राइज' के सिलसिले में अपनी पत्नी के साथ सोमवार को मुंबई पहुंचेंगे। फिर मंगलवार 17 नवंबर को होने वाले समारोह के बाद यह शाही जोड़ा बुधवार 18 नवंबर को नई दिल्ली जाएगा, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। भारत में ब्रिटेन के कार्यवाहक उच्चायुक्त बेन मेलर ने कहा, "ब्रिटेन-भारत साझेदारी का भविष्य केवल हमारी सरकारों द्वारा ही तय नहीं होगा, बल्कि इसे हमारे लोग आकार देंगे। यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच मौजूद गहरे व्यक्तिगत संबंधों का जश्न मनाने का एक शानदार अवसर है।"
