जेनसन हुआंग की Nvidia में होगी वापसी? एलन मस्क समेत टेक दिग्गजों ने किया समर्थन, CEO की कुर्सी पर फिर बैठाने के लिए बन रहा 'वॉर रूम'

Jensen Huang Comeback: एक चीनी जासूस और अपनी एक कर्मचारी के साथ अफेयर के आरोपों के चलते एनवीडिया के CEO पद से हटने के कुछ ही दिनों बाद जेनसन हुआंग की वापसी की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। सिलिकॉन वैली के कई प्रभावशाली दिग्गज 4 ट्रिलियन डॉलर की इस चिप निर्माता कंपनी की कमान वापस हुआंग को सौंपने के प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं

अपडेटेड Nov 16, 2026 पर 7:53 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jensen Huang Comeback: एलन मस्क और अन्य टेक लीडर्स का समर्थन मिलने के बाद जेनसेन हुआंग की एनवीडिया (Nvidia) में वापसी की चर्चा तेज है

Nvidia CEO Jensen Huang Comeback: दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप निर्माता कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) में नेतृत्व को लेकर जल्द ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। एक चीनी जासूस और अपनी एक कर्मचारी के साथ अफेयर के आरोपों के चलते एनवीडिया के CEO पद से हटने के कुछ ही दिनों बाद जेनसन हुआंग की कंपनी में दोबारा वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्पेसएक्स और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क समेत सिलिकॉन वैली के कई दिग्गज कारोबारी उन्हें फिर से कंपनी की कमान सौंपने के समर्थन में उतर आए हैं। हुआंग के करीबी लोग Nvidia के बोर्ड पर दबाव बनाने के लिए एक खास रणनीति तैयार कर रहे हैं।

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में से एक Nvidia इन दिनों बड़े नेतृत्व संकट से गुजर रही है। कंपनी के सह-संस्थापक और लंबे समय तक CEO रहे जेनसन हुआंग ने 12 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद कंपनी की कमान अंतरिम CEO कोलेट क्रेस को सौंपी गई। हालांकि, अब महज कुछ दिनों बाद ही हुआंग की वापसी की संभावनाओं ने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

फाइनेंशियल टाइम्स (FT) की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन हुआंग ने अपने कुछ करीबी लोगों के साथ Nvidia के CEO पद पर दोबारा लौटने की संभावना पर चर्चा की है। इस बीच सिलिकॉन वैली के प्रभावशाली टेक कारोबारी भी उन्हें वापस लाने के अभियान में जुट गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग के समर्थक कंपनी के बोर्ड को मनाने के लिए एक 'वॉर रूम' तैयार कर रहे हैं। इस मुहिम में व्हाइट हाउस का समर्थन हासिल करने की भी कोशिश की जाएगी।


एलन मस्क और टिम स्वीनी भी आए समर्थन में

जेनसन हुआंग की वापसी की मांग अब सार्वजनिक अभियान का रूप लेती दिखाई दे रही है। Tesla और SpaceX के CEO एलन मस्क तथा Epic Games के CEO टिम स्वीनी समेत कई बड़े टेक दिग्गजों ने 'Bring Jensen Back (जेनसन को वापस लाओ) अभियान का समर्थन किया है। इस अभियान के तहत Nvidia के बोर्ड के नाम एक खुला पत्र जारी किया गया है, जिसमें हुआंग को दोबारा कंपनी की कमान सौंपने की मांग की गई है।

सिर्फ टेक कंपनियों के प्रमुख ही नहीं, बल्कि Nvidia में निवेश करने वाले बड़े निवेशक भी इस मांग के समर्थन में उतर आए हैं। Altimeter Capital के संस्थापक ब्रैड गेर्स्टनर और Atreides Management के प्रमुख गेविन बेकर ने शुक्रवार को एक खुला पत्र जारी कर बोर्ड से सभी विकल्पों पर विचार करने की अपील की। निवेशकों का कहना है कि जेनसन हुआंग का नेतृत्व रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उनके अचानक पद छोड़ने से कंपनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हुई है। ऐसे में बोर्ड को उनकी वापसी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं करना चाहिए।

क्यों हो रही है जेनसन हुआंग की वापसी की मांग?

जेनसन हुआंग Nvidia के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने करीब 33 वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में Nvidia ने गेमिंग ग्राफिक्स कार्ड बनाने वाली कंपनी से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए अत्याधुनिक चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियों में अपनी पहचान बनाई। AI इंडस्ट्री में Nvidia की मौजूदा ताकत और बाजार में उसकी स्थिति के पीछे हुआंग की रणनीति को बड़ी वजह माना जाता है। यही कारण है कि उनके समर्थकों को लगता है कि कंपनी के मौजूदा संकट से निकलने के लिए उनका अनुभव बेहद अहम हो सकता है।

हालांकि, कंपनी के बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हुआंग की वापसी से जुड़े विवादों और कंपनी की साख पर पड़े असर को किस तरह देखा जाए। उनके खिलाफ सामने आए निजी संबंधों से जुड़े आरोपों और कथित चीनी जासूस से संबंधों की जांच भी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा बनी हुई है।

अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान से बढ़ी मुश्किलें

जेनसन हुआंग की वापसी की राह इतनी आसान नहीं दिख रही है। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रविवार को Nvidia के नेतृत्व में बड़े बदलाव की जरूरत बताई। उन्होंने कंपनी में 'ड्रामेटिक शेक-अप' की मांग की है। इस बयान को हुआंग की वापसी के अभियान के लिए एक संभावित झटके के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन में भी उनकी वापसी को लेकर व्यापक राजनीतिक समर्थन मिलने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा हुआंग के पास कंपनी में ऐसी नियंत्रक हिस्सेदारी भी नहीं है, जिसके आधार पर वह बोर्ड के फैसले को पलट सकें। ऐसे में उनकी वापसी पूरी तरह Nvidia के बोर्ड के फैसले और कंपनी की भविष्य की नेतृत्व रणनीति पर निर्भर करेगी।

फिलहाल कोलेट क्रेस संभाल रहीं Nvidia की कमान

जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद Nvidia की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है। वह कंपनी की वित्तीय व्यवस्था और कारोबार से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। कंपनी के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती नेतृत्व संकट के बीच अपने कारोबार और निवेशकों का भरोसा बनाए रखने की है। Nvidia 17 नवंबर को अपने तिमाही वित्तीय नतीजे भी जारी करने वाली है।

ये भी पढ़ें- Jensen Huang: 'हम चिप दे चुके सनम!' Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग की लव स्टोरी पर बॉलीवुड तड़का! यूजर्स ने ऐसे लिए मजे, मीम्स की आई बाढ़

ऐसे में कोलेट क्रेस के लिए यह पहला बड़ा इम्तिहान माना जा रहा है। इस बीच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Nvidia का बोर्ड संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर ब्रिटिश चिप कंपनी Arm के CEO रेने हास के नाम पर विचार कर चुका है। हालांकि, कंपनी की ओर से किसी स्थायी उत्तराधिकारी के चयन की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।