Prince Yadav Death: खान सर कोचिंग विवाद में नया मोड़! रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के होटल में संदिग्ध मौत

Prince Yadav Death: पटना में स्थित ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उनकी बॉडी शुक्रवार देर रात मिली। 2 जून को पटना में कोचिंग विवाद के बाद खान सर ने जो पुलिस में FIR दर्ज कराई थी, उसमें प्रिंस का भी नाम था। उसके बाद से वह फरार चल रहे थे

अपडेटेड Jun 14, 2026 पर 1:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Prince Yadav Death: नेपाल के एक होटल में रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की लाश मिली है

Prince Yadav Death: पटना के मशहूर ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद सर के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार 14 जून को बताया कि प्रिंस यादव नेपाल के विराटनगर के एक होटल में मृत पाए गए हैं। यह मौत की खबर रौशन आनंद सर और खान सर के बीच चल रहे विवाद के बीच सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस की बॉडी को विराटनगर के न्यूरो हॉस्पिटल में रखा गया है। जल्द ही पोस्टमॉर्टम होने की उम्मीद है।

मौत की वजह अभी पता नहीं चली है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनकी मौत शायद ड्रग ओवरडोज की वजह से हुई है। नेपाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। पटना में 2 जून को हुए फैसल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर 'खान ग्लोबल स्टडीज' पर हमले को लेकर विवाद में प्रिंस यादव के नाम पर भी FIR दर्ज थी। अब उनकी नेपाल में डेडबॉडी मिलने के बाद सभी सकते में हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ऑटोप्सी होने और जांच पूरी होने के बाद ही और जानकारी सामने आएगी। नेपाल पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लोकल अधिकारियों ने कहा है कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी पब्लिक की जाएगी, क्योंकि इस घटना ने नेपाल और भारत दोनों में काफी ध्यान खींचा है।


FIR के बाद नेपाल भाग गए थे प्रिंस यादव

FIR के बाद प्रिंस यादव 6-7 दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहा थे। रौशन आनंद के परिवार वाले भी नेपाल चले गए हैं। प्रिंस पर 2021 में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले का भी आरोप था। खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट पर 2 जून को हुए हमले के बाद रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रौशन अभी जेल में है। उनकी बेल पर सोमवार को सुनवाई होनी है।

घटना के दौरान खान सर के गार्ड्स को गोली चलाते हुए दिखाने वाला एक वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की। दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी बेल अर्जी खारिज कर दी गई बै। पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, लेकिन उनके गार्ड्स अभी भी जेल में हैं।

खान सर की गिरफ्तारी पर रोक

पटना की एक अदालत ने खान ग्लोबल स्टडीज का संचालन करने वाले फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। फैसल खान का नाम एक FIR में दर्ज है, जो एक सप्ताह पहले हुई उस गोलीबारी की घटना से जुड़ी है। इसमें उनके सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने का आरोप है। यह घटना उस समय हुई थी जब कुछ असामाजिक तत्वों ने खान के कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी।

ये भी पढ़ें- US Kills 3 Indian: 'ईरान से गैर-कानूनी तेल ट्रांसपोर्ट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'; तीन भारतीयों की हत्या पर अमेरिका ने नहीं मांगी माफी

वकील के अनुसार, फैसल खान को किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण मिला है। जांच अधिकारियों द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालों का वह जवाब देंगे। दो जून की रात 15-20 लोगों के एक समूह ने राज्य की राजधानी पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी और परिसर पर पथराव किया था। पुलिस ने खान सर के कोचिंग संस्थान से जुड़े दो सुरक्षाकर्मियों को मंगलवार रात कथित रूप से गोलीबारी करने के आरोप में गुरुवार को हिरासत में लिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।