Prince Yadav Death: पटना के मशहूर ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद सर के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार 14 जून को बताया कि प्रिंस यादव नेपाल के विराटनगर के एक होटल में मृत पाए गए हैं। यह मौत की खबर रौशन आनंद सर और खान सर के बीच चल रहे विवाद के बीच सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस की बॉडी को विराटनगर के न्यूरो हॉस्पिटल में रखा गया है। जल्द ही पोस्टमॉर्टम होने की उम्मीद है।
