Get App

'आपसी कलह की वजह से पंजाब कांग्रेस को हुआ नुकसान', इस्तीफे के बाद अमरिंदर वड़िंग का बड़ा बयान

Amarinder Warring: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुरुवार को पार्टी की अंदरूनी कलह को लेकर बड़ा बयान दिया है। CNN-News18 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने माना कि कांग्रेस में चल रही आपसी कलह से पार्टी को नुकसान पहुंचा है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 9:43 PM
'आपसी कलह की वजह से पंजाब कांग्रेस को हुआ नुकसान', इस्तीफे के बाद अमरिंदर वड़िंग का बड़ा बयान
आपसी खींचतान से हमें भी नुकसान हुआ: अमरिंदर वड़िंग

Amarinder Warring: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुरुवार को पार्टी की अंदरूनी कलह को लेकर बड़ा बयान दिया है। CNN-News18 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने माना कि कांग्रेस में चल रही आपसी कलह से पार्टी को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि संगठन के अंदर उन्हें किसी से कोई परेशानी नहीं है।

CNN-News18 की पत्रकार पल्लवी घोष से बातचीत में वड़िंग ने संकेत दिया कि पंजाब कांग्रेस के कुछ नेताओं को शायद उनसे दिक्कत हो सकती है। हालांकि, उन्होंने किसी भी नेता का नाम नहीं लिया।

पायलट की एंट्री के बाद वड़िंग का इस्तीफा

वड़िंग का इस्तीफा कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने के एक महीने से भी कम समय बाद आया है। पार्टी ने सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने इस पद पर पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें