Get App

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से त्राहिमाम! ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ा, कपूरथला में अलर्ट जारी

Flood in Punjab: पंजाब इस वक्त भीषण बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांव पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के हैं। बाढ़ से 1,000 से ज्यादा गांव और 61,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 31, 2025 पर 2:55 PM
Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से त्राहिमाम! ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ा, कपूरथला में अलर्ट जारी
Flood in Punjab: भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर 2.35 लाख क्यूसेक तक बढ़ गया है

Flood in Punjab: पंजाब में कपूरथला जिला प्रशासन ने सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के लोगों से लगातार बारिश के बाद ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर रविवार (31 अगस्त) को अलर्ट जारी कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। कपूरथला के उपायुक्त अमित कुमार पांचाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर 2.35 लाख क्यूसेक तक बढ़ गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है। मौसम विभाग ने कपूरथला जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पांचाल ने कहा कि लोगों की जान बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सेना और राज्य आपदा मोचन बल के दल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लगातार पहुंचा रहे हैं। सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ इलाके के गांव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सतलुज, व्यास एवं रावी नदियां उफान पर हैं। इसके चलते पंजाब भी बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांव पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के हैं।

1,000 से अधिक गांव प्रभावित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें