Get App

Pushkar Mela 2026: पुष्कर मेले में पहुंचे विदेशी नस्ल के कुत्ते-बिल्लियां, सबसे महंगा ये 2.5 लाख का 'टॉय पूडल' उड़ा रहे सबके होश!

Pushkar Mela 2026: राजस्थान के अजमेर स्थित इंटरनेशनल पुष्कर मेले में इस बार ऊंट और घोड़ों के अलावा विदेशी नस्ल के कुत्ते और बिल्लियां भी पर्यटकों का ध्यान खींच रही हैं। श्रवण कुमार कई नस्लों के पालतू जानवर लेकर पहुंचे हैं, जिनमें टॉय पूडल, पर्शियन कैट, जर्मन शेफर्ड और लैब्राडोर शामिल हैं। इनकी कीमत 500 रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये तक है। सबसे महंगी टॉय पूडल फीमेल डॉग है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 6:10 PM
Pushkar Mela 2026: पुष्कर मेले में पहुंचे विदेशी नस्ल के कुत्ते-बिल्लियां, सबसे महंगा ये 2.5 लाख का 'टॉय पूडल' उड़ा रहे सबके होश!
Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में सबसे महंगी टॉय पूडल फीमेल डॉग है

Pushkar Mela 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में आयोजित इंटरनेशनल पुष्कर मेला 2026 हर साल अपनी अनूठी परंपराओं, पशुओं की खरीद-बिक्री और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन इस बार मेले में ऊंट और घोड़ों के साथ विदेशी नस्ल के कुत्ते और बिल्लियां भी पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र बने हुए हैं। मेले में पहुंचे इन खूबसूरत और अनोखी नस्ल के पालतू जानवरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कोई इनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहा है तो कोई वीडियो बनाकर इस खास नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहा है। इन पालतू जानवरों की कीमत 500 रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये तक बताई जा रही है।

पुष्कर मेले में दिख रहीं विदेशी नस्ल की बिल्लियां और कुत्ते

इस बार पुष्कर पशु मेले में पशुओं की विविधता पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है। पारंपरिक रूप से ऊंट और घोड़ों के लिए पहचाने जाने वाले इस मेले में अब अलग-अलग नस्ल के कुत्ते और बिल्लियां भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनमें टॉय पूडल, पर्शियन कैट, जर्मन शेफर्ड और लैब्राडोर जैसी लोकप्रिय नस्लें शामिल हैं। इनकी बनावट, खूबसूरती और अलग-अलग खासियतों को देखने के लिए पर्यटक खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खासकर विदेशी नस्ल के छोटे और आकर्षक पालतू जानवर बच्चों से लेकर बड़ों तक का ध्यान खींच रहे हैं।

श्रवण कुमार लेकर पहुंचे कई खास नस्ल के पालतू जानवर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें