Raghav Chadha vs AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर से अपनी कुछ पुरानी पोस्ट हटा दी है। इनमें उन्होंने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आलोचना की थी। भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि राज्यसभा सदस्य की वे पोस्ट भी सोशल मीडिया पर उनके अकाउंट से गायब हो गई हैं जिन्हें AAP नेताओं ने शेयर किया था।
