Get App

'सच्चे हिंदू के तौर पर मेरा कर्तव्य है...'; शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी ने किया पलटवार, दिया ये संदेश

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने माता-पिता सोनिया गांधी और राजीव गांधी को लेकर दिए गए बयान पर विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समर्थकों पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर शेयर करते हुए प्रेम और अपनत्व का संदेश दिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 5:52 PM
'सच्चे हिंदू के तौर पर मेरा कर्तव्य है...'; शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी ने किया पलटवार, दिया ये संदेश
Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस समर्थकों के मन में प्रेम के बजाय भय, क्रोध और नफरत का जाल है

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार (17 नवंबर) को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के समर्थकों के मन में भय, क्रोध और नफरत ने ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम का अनुभव करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक 'सच्चे हिंदू' के तौर पर उनका कर्तव्य है कि वह इन लोगों को इस जाल से मुक्त करें, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनेपन की सुंदरता तथा आनंद का अनुभव कर सकें।

कांग्रेस नेता ने अपनी मां सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन समारोह के दौरान की गई अपनी कुछ टिप्पणियों की सत्तापक्ष के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया में की जा रही आलोचनाओं के बाद यह बयान दिया। राहुल गांधी ने X पर अपनी पोस्ट के साथ भगवान शिव और माता पार्वती के उमा-महेश्वर स्वरूप को दर्शाती एक तस्वीर भी शेयर की।

'एक सच्चे हिंदू के तौर पर मेरा कर्तव्य है....'

राहुल गांधी ने X पर लिखा, "भय, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस के समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम का अनुभव करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।" उन्होंने आगे कहा, "एक सच्चे हिंदू के तौर पर मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनेपन की अद्भुत सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें