Get App

Lionel Messi: हैदराबाद में लियोनल मेसी से मिले राहुल गांधी, CM के साथ खेला फुटबॉल, ऐसा रहा इवेंट

Lionel Messi In Hyderabad :हैदराबाद में मौजूद फैंस को संबोधित करते हुए लियोनेल मेस्सी ने उन्हें मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले और पिछले वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने भारत से बहुत प्यार देखा है। मेस्सी ने कहा, “आप सभी से मिले इस प्यार के लिए मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। भारत में आपके साथ समय बिताना हमारे लिए गर्व की बात है और इसके लिए मैं सच में आभारी हूं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2025 पर 10:31 PM
Lionel Messi: हैदराबाद में लियोनल मेसी से मिले राहुल गांधी, CM के साथ खेला फुटबॉल, ऐसा रहा इवेंट
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 3 दिन के इंडिया टूर पर हैं।

Lionel Messi In Hyderabad : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 3 दिन के इंडिया टूर पर हैं। मेसी शनिवार को कोलकाता में फिर देर शाम हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में पहुंचे। हैदराबाद में CM रेवंत रेड्डी और बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को हैदराबाद में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी से मिले। मेस्सी अपने GOAT इंडिया टूर 2025 के दूसरे चरण के लिए हैदराबाद पहुंचे थे। इस दौरान मेस्सी ने राहुल गांधी को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की। दोनों के बीच राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में कुछ देर बातचीत भी हुई।

हैदराबाद में लियोनल मेसी से मिले राहुल गांधी

हैदराबाद में मौजूद फैंस को संबोधित करते हुए लियोनेल मेस्सी ने उन्हें मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले और पिछले वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने भारत से बहुत प्यार देखा है। मेस्सी ने कहा, “आप सभी से मिले इस प्यार के लिए मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। भारत में आपके साथ समय बिताना हमारे लिए गर्व की बात है और इसके लिए मैं सच में आभारी हूं।”

कोलकाता में हुआ हंगामा 

करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद लियोनल मेसी भारत आए हुए हैं. ऐसे में उनको देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़नी तय थी और यही हुआ भी। मगर कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में दिन का पहला ही इवेंट बेहद शर्मनाक साबित हुआ। हालांकि, कोलकाता में मेस्सी के GOAT टूर का पहला चरण पूरी तरह अव्यवस्था और विवादों में घिरा रहा। फैंस के लिए यह अनुभव कुछ ही पलों में खत्म हो गया और ज्यादातर लोग बेहद निराश नजर आए। करीब 50 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। इनमें से कई लोगों ने 4,000 से 12,000 रुपये तक के टिकट खरीदे थे, जबकि कुछ ने ब्लैक में 20,000 रुपये तक खर्च किए। इसके बावजूद सॉल्ट लेक स्टेडियम में नेता, वीवीआईपी और सुरक्षाकर्मी मेस्सी के चारों ओर घिर गए, जिससे आम फैंस उन्हें ठीक से देख ही नहीं पाए।

हालात ऐसे हो गए कि भीड़ को संभालने के बजाय कई लोग मेस्सी के साथ सेल्फी लेने में ज्यादा व्यस्त दिखे। इससे फैंस का गुस्सा और निराशा और बढ़ गई। हालात जल्दी ही बेकाबू हो गए। गुस्साए दर्शकों ने बोतलें और खेल के मैदान में प्रतिबंधित चीजें फेंकनी शुरू कर दींइससे यह सवाल उठने लगा कि ये सामान स्टेडियम के अंदर कैसे पहुंचा। कुछ लोग खाने के पैकेट भी फेंकते नजर आए। कई कुर्सियां तोड़कर नीचे फेंक दी गईं, जिससे फाइबर की सीटें पिच और सिंथेटिक ट्रैक पर बिखर गईं। अब अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी के रविवार को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। स्टेडियम के अंदर पानी की बोतलें, धातु की चीजें और सिक्के ले जाने की इजाजत नहीं होगी। भीड़ पर नजर रखने के लिए वॉचटावर भी लगाए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें