Get App

Rahul Gandhi Speech: 'सरकार ने भारत माता को बेच दिया'; राहुल गांधी ने इंडिया-US ट्रेड डील पर उठाए सवाल, पढ़ें- बड़ी बातें

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार (11 फरवरी) को गाजा में युद्ध से लेकर ईरान तनाव तक दुनिया भर में जियोपॉलिटिकल अस्थिरता पर जोर दिया। लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका ने हमें पाकिस्तान के बराबर खड़ा कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 3:02 PM
Rahul Gandhi Speech: 'सरकार ने भारत माता को बेच दिया'; राहुल गांधी ने इंडिया-US ट्रेड डील पर उठाए सवाल, पढ़ें- बड़ी बातें
राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने भारत माता को बेच दिया

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (11 फरवरी) को अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह बराबरी की शर्त पर नहीं किया गया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए दावा किया कि भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया। राहुल ने कहा कि आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा।

राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं कह रहा हूं कि आपने भारत बेच दिया है। क्या आपको भारत बेचने में शर्म नहीं आती? उन्होंने कहा कि आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है। मजेदार बात यह है कि मुझे पता है कि आम हालात में प्रधानमंत्री भारत को नहीं बेचते। आपको पता है उन्होंने भारत क्यों बेचा? क्योंकि वे उनका गला घोंट रहे हैं। उन्होंने उनकी गर्दन पकड़ रखी है... हम प्रधानमंत्री की आंखों में डर देख सकते हैं।

भारत-अमेरिका डील पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने कहा कि बजट के समांतर अमेरिका के साथ व्यापार समझौता हुआ है। राहुल गांधी ने कहा, "अमेरिका और चीन के बीच मुकाबले में सबसे महत्वपूर्ण बात भारत का डेटा है। अगर अमेरिका महाशक्ति बने रहना चाहता है और डॉलर की रक्षा करना चाहता है तो अमेरिकियों के लिए भारत का डेटा बहुत महत्वपूर्ण है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें