Get App

Om Birla News: कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की गाली-गलौज, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का सनसनीखेज दावा

Om Birla News: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार (11 फरवरी) को सनसनीखेज दावा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कम से कम 20 से 25 कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा समेत सीनियर कांग्रेस नेता उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 1:30 PM
Om Birla News: कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की गाली-गलौज, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का सनसनीखेज दावा
Om Birla News: किरेन रिजिजू ने दावा किया कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को गाली दी

Om Birla News: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार (11 फरवरी) को सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया कांग्रेस के 20 से 25 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर उनके साथ गाली-गलौज की है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चेंबर में जाकर गाली गलौज की। इस दौरान उन्हें बहुत बुरा भला कहा। बता दें कि विपक्ष ने ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर पद से हटाने के लिए संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "कम से कम 20-25 कांग्रेस MP लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं। मैं भी वहीं था। स्पीकर बहुत नरम इंसान हैं, नहीं तो सख्त कार्रवाई होती। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता भी अंदर मौजूद थे, और वे उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे।"

ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए जाने वाले प्रस्ताव पर वर्तमान बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन 9 मार्च को सदन में चर्चा कराई जा सकती है। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने कहा, "संभावना है कि बजट सत्र के दूसरे भाग के पहले दिन, यानी 9 मार्च को ही लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।"

सूत्रों का यह भी कहना है कि मामले का निपटारा होने तक बिरला आसन पर नहीं बैठेंगे। बिरला ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को निर्देश दिया है कि वह विपक्ष के नोटिस की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें